logo

रांची लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्र में होगा बीजेपी का जनजाति सम्मेलन- बाबूलाल मरांडी  

B_MARANDI.jpeg

रांची 


बीजेपी एसटी मोर्चा, रांची लोकसभा की हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 30 अप्रैल तक रांची लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र में जनजाति सम्मेलन किया जाएगा। कहा कि जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर राज्य सरकार की नाकामियों एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे। बता दें कि इस बैठक की अध्यक्षता एसटी लोकसभा प्रभारी रामकुमार पाहन ने की। मरांडी ने आगे कहा कि बीजेपी ने झारखंड राज्य का निर्माण, जनजाति मंत्रालय का गठन, द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाना, मोदी सरकार में 8-8 जनजाति मंत्री, आदिवासी महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए जनजाति गौरव दिवस, पीएम जनमन योजना सहित कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं। 

प्रत्येक गांव में जन संपर्क अभियान  चलेगा 

मरांडी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जन संपर्क अभियान चला कर मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं 10 वर्षों की उपलब्धियों को बताएं। कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता जनजाति समाज की बहुलता वाले गांव में जाकर शत प्रतिशत मतदान कराएं। कहा, राज्य में झामुमो- कांग्रेस-राजद की सरकार ने जनजाति समाज को पिछले विधानसभा चुनाव में गुमराह कर झारखंड में सरकार बनायी थी, इसका पर्दाफाश करें। मोर्चा के जनजाति नेता-कार्यकर्ता 25 अप्रैल तक मंडल स्तर की बैठक करें और 30 अप्रैल तक रांची लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी विधानसभा में जनजाति सम्मेलन करेंगे।

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

बैठक में रामकुमार पाहन, ठानो मुंडा, अर्जुन मुंडा, सुनील फकीरा कच्छप, बुधराम बेदिया, अनिल महतो, रवि मुंडा, नकुल तिर्की, रोशनी खलखो, जीतनाथ बेदिया, सुनील उरांव, नूतन पाहन, रुपलक्ष्मी मुंडा,  मनमोहन भोक्ता, अशोक मुंडा, अरविंद तिर्की और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Babulal marandiBJP tribal conferenceRANCHI LOKSABHA